23.4.12

क्या आप पढ़े-लिखे हैं???


लिखने के लिए लिखना ज़रूरी है, और पढ़ने के लिए पढ़ना।
न पढ़ना लिखने में काम आता है, और न पढ़ने में लिखना।
ये पढ़ने लिखने का खेल है ही निराला।
अगर पढोगे तो लिखोगे कब, और अगर लिखोगे तो पढोगे कब?
क्यूंकि पढ़ने को भी उतना ही है, और लिखने को भी उतना।


फिर भी देश में पढ़े-लिखों का % 75.06 हो गया। 
अब समझ नहीं आता की इन्होने पढ़ा कब और लिखा कब।
फिर कोई कहता है अपना निशाना मछली की आँख पर रखो।
मतलब या तो सिर्फ पढो या सिर्फ लिखो।  
और अगर ये सच है तो इससे साबित यह होता है की -
देश की 75.06% जनता कन्फ्यूज्ड है और प्रेक्टिकली भी ऐसा ही है,
चाहे पास बैठे किसी भी चंदजी से पूछलो।
वो कहेगा बनना तो था फलाना पर बन गया ढिकाना।


अब जब वक्त के बनाए गए इन ढीकानों पर शोध हुआ,
तो इनके खून में पूंजीवाद नाम का वायरस मिला,
जिसने इनके सेरिबेलम पर प्रहार किया,
और इनकी नियंत्रण और समन्वय की शक्ति को छीन लिया। 


मतलब देश में जितने अर्जुन बचे हैं वे अनपढ़ हैं,
और वे 21वीं सदी के महान सिद्धांत 'नो स्टडी नो कन्फ्यूज़न' पर चलते हैं,
और सेरिबेलम की सेहत बनाए रखते हैं।
ज़्यादातर इनमे गरीब किसान है,
लेकिन क्या ये भी पढ़-लिख गए हैं?
क्यूंकि ऐसा सुनने में आया है की पूंजीवाद नामक वायरस, 
सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों को अपनी चपेट में लेता है। 


लेकिन गाँव जाकर देखा तो स्कूल नामक संस्था थी ही नहीं, 
तो फिर ये ढोर चराने वाले पजेरो में कैसे घूमने लगे,
फिर ध्यान आये वो 75.06% ढिकाने जिनको नए ढिकाने
बनाने के एवज़ में मिलती है पूंजी,
और ऐसे ही फैलती है ये पूंजीवाद की कुंजी।

No comments:

Post a Comment